Health tips :- नवरात्रि या अन्य व्रत के दौरान अगर कुछ हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो समा चावल (व्रत के चावल) का उपमा एक बेहतरीन विकल्प है। यह जल्दी बन जाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है।
🥣 आवश्यक सामग्री
1 कप समा चावल
2 चम्मच घी
1 छोटा जीरा
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
1 उबला आलू (कटे हुए)
मूंगफली (थोड़ी सी)
सेंधा नमक स्वादानुसार
पानी (2 कप)
हरा धनिया (गार्निश के लिए)
नींबू का रस (वैकल्पिक)
🍳 बनाने की विधि
सबसे पहले समा चावल को अच्छे से धोकर 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। अब एक कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालकर चटकाएं। इसके बाद हरी मिर्च और मूंगफली डालकर हल्का भून लें। अब इसमें कटे हुए उबले आलू डालकर 2-3 मिनट तक चलाएं।
अब भीगे हुए समा चावल डालें और हल्का सा भून लें। इसके बाद इसमें पानी और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। धीमी आंच पर ढककर 7-8 मिनट तक पकाएं, जब तक पानी सूख न जाए और उपमा तैयार न हो जाए।तैयार उपमा को हरे धनिये और नींबू के रस से गार्निश करें। गरमा-गरम परोसें।
💪 क्यों है हेल्दी?
हल्का और आसानी से पचने वाला
व्रत में ऊर्जा बनाए रखने में मददगार
ग्लूटेन-फ्री और पोषण से भरपूर
इस आसान रेसिपी के साथ व्रत में भी स्वाद और सेहत दोनों का आनंद लें।