LPG रिफिल बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट: वायरल खबरें गलत, कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली :- LPG रिफिल बुकिंग को लेकर सोशल मीडिया और कुछ खबरों में फैल रही जानकारी को लेकर अब स्पष्टीकरण जारी किया गया है। बताया गया है कि LPG बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पहले की तरह ही व्यवस्था लागू है।

जारी जानकारी के अनुसार, दो रिफिल बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतराल पहले जैसा ही रहेगा—शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन। यानी डबल सिलेंडर या सिंगल सिलेंडर को लेकर कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है।

अधिकारियों ने साफ किया है कि बाजार में LPG की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

इस स्पष्टीकरण के बाद साफ हो गया है कि हाल ही में फैल रही 35 दिन वाले नियम की खबरें भ्रामक थीं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों की जानकारी पर ही भरोसा करें और अपनी जरूरत के अनुसार ही गैस बुकिंग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *