कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फ्लाइट, डेढ़ घंटे तक हवा में लगाती रही चक्कर

कोलकाता :- मुख्यमंत्री को लेकर जा रही फ्लाइट आखिरकार सुरक्षित रूप से कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड हो गई। जानकारी के मुताबिक, विमान को लैंडिंग से पहले करीब डेढ़ घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने पड़े, जिसके बाद उसे सुरक्षित उतारा गया।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, यह देरी तकनीकी कारणों या एयर ट्रैफिक की वजह से हो सकती है, हालांकि आधिकारिक तौर पर कारणों की पुष्टि अभी नहीं की गई है। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी तरह की अनहोनी की खबर नहीं है।

घटना के दौरान सुरक्षा एजेंसियां और एयर ट्रैफिक कंट्रोल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। सुरक्षित लैंडिंग के बाद राहत की सांस ली गई और सामान्य परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *