प्रयागराज(उत्तर प्रदेश):- जिले के मांडा क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सात बच्चे और किशोर नदी में डूब गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, यह हादसा यमुनापार क्षेत्र में हुआ। सातों बच्चे गंगा में नहाने के लिए गए थे, तभी अचानक गहराई में चले जाने से वे डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
घटना में तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, दो की मौत हो गई। वहीं दो अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए राहत और बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं।स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द से जल्द लापता बच्चों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में स्नान करते समय सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें।