टेक डेस्क: व्हाट्सएप लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर एब्यूज, स्पैम और फ्रॉड को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। कंपनी केवल यूजर्स की शिकायतों के आधार पर ही कार्रवाई नहीं करती, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों की पहचान भी करती है।
कंपनी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 में भारत में 81.79 लाख अकाउंट बैन किए गए। यह कार्रवाई उन अकाउंट्स के खिलाफ की गई जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए। लगातार यूजर्स के व्यवहार का विश्लेषण करते हैं। इससे स्पैम मैसेज, फर्जी कॉल और धोखाधड़ी जैसे मामलों को पहले ही पहचान लिया जाता है। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे काम करता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ते साइबर अपराधों के बीच इस तरह की कार्रवाई बेहद जरूरी है। इससे यूजर्स का भरोसा बना रहता है और प्लेटफॉर्म सुरक्षित रहता है।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या मैसेज की तुरंत रिपोर्ट करें ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।