चीन :- बीजिंग से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बुलडोजर भीड़भाड़ वाले बाजार में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर सामने आ रही है हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं की गई है।
वायरल फुटेज के अनुसार बुलडोजर अचानक बाजार क्षेत्र में तेज गति से प्रवेश करता है जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच जाती है। घटना के बाद कई लोग जमीन पर घायल अवस्था में दिखाई देते हैं और आसपास के लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते नजर आते हैं।
हालांकि अब तक चीन की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही मौत या घायलों की संख्या की पुष्टि की गई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और घटना के कारणों को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के वायरल वीडियो के मामलों में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना जरूरी होता है ताकि सही जानकारी सामने आ सके और अफवाहों से बचा जा सके।फिलहाल स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य किए जाने की खबरें हैं लेकिन घटना के पीछे की वजह क्या थी यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।