चुनावों के दौरान एग्जिट पोल पर रोक, प्रेस परिषद का बड़ा निर्देश

नई दिल्ली :- भारतीय प्रेस परिषद ने आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों को देखते हुए एग्जिट पोल के प्रकाशन पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। यह फैसला निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह निर्देश असम,  केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी सहित अन्य क्षेत्रों में होने वाले चुनावों पर लागू होगा। साथ ही छह राज्यों में होने वाले उपचुनावों को भी इसके दायरे में रखा गया है।

प्रेस परिषद ने स्पष्ट किया है कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के परिणामों का प्रकाशन या प्रसारण नहीं किया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाताओं को प्रभावित होने से बचाना और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना है।

चुनाव के दौरान एग्जिट पोल को लेकर अक्सर बहस होती रही है क्योंकि इनके जरिए संभावित नतीजों का अनुमान लगाया जाता है जिससे मतदाताओं की सोच प्रभावित हो सकती है। ऐसे में यह कदम चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप माना जा रहा है।

इस फैसले के बाद मीडिया संस्थानों को सख्ती से इन नियमों का पालन करना होगा और किसी भी तरह की उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जा सकती है। यह कदम लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *