गाजियाबाद(उत्तर प्रदेश):- गाजियाबाद शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र, दिल्ली गेट इलाके में पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने एक दर्जन से ज्यादा लोग, लाठी-डंडों का प्रयोग करते हुए पत्रकार पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
हमले का पूरा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घटना की भयावहता स्पष्ट देखी जा सकती है। घटना ने गाजियाबाद के पत्रकारों में गहरा रोष और चिंता पैदा कर दी है।
हमले के तुरंत बाद, पत्रकारों ने एसीपी उपासना पांडे को फोन करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। यह घटना गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के कामकाज और पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
गाजियाबाद के मीडिया वर्कर्स ने कहा कि अगर पुलिस ऐसे हमले के समय जवाब नहीं देती, तो पत्रकारों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
यह हमला पत्रकारिता पर सीधा हमला माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी पत्रकारों और नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।
> क्या गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं?
इस घटना के बाद गाजियाबाद में सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ रही है।