पटना (बिहार):- बिहार के बिहार शरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब मंदिर परिसर में भारी भीड़ मौजूद थी और अचानक अफरा तफरी के चलते लोग एक दूसरे पर गिर पड़े।
हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और भगदड़ के कारणों की जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।