त्रयोदशी कार्यक्रम में कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह हुए शामिल

शाहगंज (सोनभद्र) :- बड़हर रियासत राजपुर के छोटे महाराज क्रांति ब्रह्म शाह की त्रयोदशी कार्यक्रम में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह शामिल हुए।

इस दौरान सांसद करण भूषण सिंह का निजी हेलीकॉप्टर बड़हर रियासत के प्रांगण में उतरा इस दौरान हेलीकॉप्टर देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी दौड़ पड़े। सांसद करीब 1:00 बजे राजपुर महल पहुंचे और परिवार के बीच 2 घंटे रहे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *