चुनावी नतीजों पर बोले अखिलेश -‘भाजपा दल नहीं छल है’

पटना (बिहार):- बिहार के हालिया चुनावी नतीजों के बाद देश की राजनीतिक चर्चा फिर से गर्म हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया में कई तरह की चालें चली गईं जिनसे जनमत की दिशा को मोड़ने की कोशिश हुई। इस घटना ने पूरे देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस दिल्ली कार्यालय के बाहर वोट चोरी के पोस्टरों के साथ प्रदर्शन कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा ‘पीपीटीवी’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।’ बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *