दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा

नई दिल्ली :- दिल्ली धमाका मामले में एक नया और गंभीर खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसियों को आरोपी उमर नबी का एक वीडियो मिला है जिसमें वह अपने मंसूबों के बारे में खुलकर बोलता दिख रहा है। वीडियो में उमर खुद को विशेष मिशन के लिए तैयार बताता है और राजधानी में दहशत फैलाने की साजिश को पूरा करने की बात करता है। उसकी आवाज और हावभाव यह साफ बताते हैं कि वह किसी बड़े हमले को अंजाम देने के इरादे से निकल चुका था।

जांच टीम इस वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे कहां और कब रिकॉर्ड किया गया था। सुरक्षा एजेंसियां अब उमर से जुड़े हर लिंक को खंगाल रही हैं ताकि इस पूरी साजिश की जड़ तक पहुंचा जा सके। कानून व्यवस्था संभालने वाले अधिकारी इसे एक महत्वपूर्ण सबूत मान रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि इससे पूरी मॉड्यूल की पहचान में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *