ICG Seizes : बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय तटरक्षक ने तीन बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नावों और 79 मछुआरों को पकड़ा

ICG Seizes कॉलकाता:- भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में तीन बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नावों और 79 मछुआरों को पकड़ा है। इनमें से तीन नाबालिग हैं। आईसीजी के अनुसार, ये मछुआरे भारत की विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे जो कि समुद्री क्षेत्र अधिनियम, 1981 का उल्लंघन है।

आईसीजी के जहाजों अमृत कौर और कमला देवी ने 15 और 16 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास गश्त के दौरान इन नावों को पकड़ा। जांच में पता चला कि इन मछुआरों के पास भारत के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए कोई वैध अनुमति नहीं थी। उनके पास से ताजा मछली और मछली पकड़ने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। आईसीजी ने इन नावों और मछुआरों को फ्रेजरगंज में समुद्री पुलिस को सौंप दिया है जहां उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। आईसीजी ने कहा कि यह कार्रवाई भारत के समुद्री संसाधनों की रक्षा और अवैध मछली पकड़ने को रोकने के लिए की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *