कोहरे का कहर शुरू! बिहार जाने वाली 48 ट्रेनें प्रभावित; 24 रद्द

नई दिल्ली :- सर्दियों में बढ़ते घने कोहरे का सीधा असर अब ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ने लगा है। ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक बिहार से खुलने और गुजरने वाली 48 ट्रेनों के परिचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे (Eastern Central Railway) ने घने कोहरे के कारण बिहार से चलने और गुजरने वाली 48 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इन 48 ट्रेनों में से 24 ट्रेनें 1 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि 24 ट्रेनों के फेरे कम किए गए हैं। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे सीआरओ ने क्या कहा?

ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे के चीफ रिलेशनशिप ऑफिसर सरस्वती चन्द्र के अनुसार, यह बदलाव 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 3 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले वे संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जाँच अवश्य कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

लंबी दूरी की इन प्रमुख ट्रेनों का परिचालन बदला

कोहरे के चलते बिहार से होकर गुजरने वाली कई अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग तारीखों पर रद्द किया गया है।

प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में किए गए बदलाव इस प्रकार हैं:

• ट्रेन संख्या 12177 हावड़ा-मथुरा जंक्शन चंबल एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी 2026 तक आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के बीच रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *