IMC 2026: नई दिल्ली: इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 10वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली के यशोभूमि में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इस बड़े टेक्नोलॉजी कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस साल IMC की थीम “Scale Without Boundaries” रखी गई है। कार्यक्रम में 5G, 6G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी उभरती तकनीकों पर खास फोकस किया जा रहा है।
मोबाइल सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने मोबाइल और डिजिटल तकनीक के बदलते स्वरूप पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन अब केवल बातचीत या संपर्क का साधन नहीं रह गया है, बल्कि लोगों के जीवन को आसान बनाने और सरकारी सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।
IMC 2026: प्रधानमंत्री के मुताबिक, तकनीक की वजह से लोगों का यात्रा समय, इंतजार और खर्च कम हुआ है। डिजिटल सेवाओं ने आम नागरिकों के लिए कई कामों को ज्यादा सुविधाजनक बनाया है। उन्होंने इसे तकनीक से मिलने वाला बड़ा “citizen dividend” बताया।
5G से 6G और AI तक दिखेगा भविष्य
IMC 2026 में अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी और डिजिटल तकनीक को प्रमुखता दी जा रही है। आयोजन में 5G और 6G, अगली पीढ़ी के AI नेटवर्क, सेमीकंडक्टर, नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क, साइबर सुरक्षा और क्वांटम कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होगी।
Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो ने क्यों छोड़ा पुर्तगाल का कैंप? कोच जॉर्ज जीसस पर लगाया वादा तोड़ने का आरोप, वापसी का रास्ता खुला
IMC 2026: इसके अलावा इस बार स्मार्ट मोबिलिटी, स्टेडियम एक्सपीरियंस, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स और ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी जैसे नए क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।
100 से ज्यादा देशों की भागीदारी
सरकार के मुताबिक, IMC 2026 में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी की उम्मीद है। आयोजन में 500 से ज्यादा पार्टनर्स और प्रदर्शक, 600 से ज्यादा स्टार्टअप और 900 से अधिक विचारकों के शामिल होने की संभावना है। यहां 2,000 से ज्यादा टेक्नोलॉजी यूज केस और 120 से अधिक सत्र आयोजित किए जाने हैं।
डिजिटल तकनीक को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
IMC 2026: IMC से पहले GSMA बोर्ड सदस्यों के साथ बैठक में भी प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीक को समावेशी और टिकाऊ विकास का माध्यम बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने डिजिटल सेवाओं को किफायती और सभी वर्गों के लिए सुलभ बनाने की आवश्यकता बताई थी, ताकि डिजिटल डिवाइड कम हो और तकनीक का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
चार दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक यशोभूमि में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में टेलीकॉम और डिजिटल क्षेत्र के विशेषज्ञों, कंपनियों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और नीति-निर्माताओं के बीच तकनीक के भविष्य को लेकर चर्चा हो रही है।