यूआईडीएआई की नई पहल नया आधार कार्ड होगा अधिक सुरक्षित और सरल

नई दिल्ली :- यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यूआईडीएआई आधार कार्ड को और अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी में है। नई योजना के तहत जल्द ही एक नया आधार कार्ड लॉन्च किया जा सकता है जो मौजूदा आधार कार्ड से बिल्कुल अलग और अधिक सुरक्षित होगा। इस नए कार्ड में नाम पता पिता का नाम जैसी व्यक्तिगत जानकारी शामिल नहीं होगी। कार्ड पर केवल एक फोटो और एक उन्नत सुरक्षा वाला क्यूआर कोड दिखाई देगा। यह कदम व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है।

नए आधार कार्ड का उद्देश्य डेटा चोरी की घटनाओं को रोकना और नागरिकों की प्राइवेसी को और मजबूत करना है। वर्तमान आधार कार्ड में विस्तृत व्यक्तिगत जानकारी होने के कारण उसके दुरुपयोग की आशंका बनी रहती है। लेकिन नया आधार कार्ड इन जोखिमों को काफी हद तक कम करेगा क्योंकि इसमें मौजूद क्यूआर कोड स्कैन करने पर ही सत्यापन संभव होगा। यह क्यूआर कोड सुरक्षित डिजिटल फॉर्मेट में आवश्यक जानकारी को समेटे होगा जिसे केवल अधिकृत संस्थाएं ही एक्सेस कर पाएंगी।

यूआईडीएआई का मानना है कि नया आधार कार्ड भविष्य की पहचान प्रणाली को सरल और डिजिटल बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। इसके आने से दस्तावेजों के सत्यापन प्रक्रिया में तेजी आएगी और सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में लोगों को सुविधा होगी। विशेष रूप से बैंकिंग दूरसंचार स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं में पहचान सत्यापन की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और आसान होगी।

इसके साथ ही यह भी उम्मीद की जा रही है कि नया कार्ड हल्का टिकाऊ और आधुनिक डिजाइन के साथ जारी होगा जिससे इसे संभालना आसान होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह परिवर्तन भारत को डिजिटल पहचान की दिशा में एक और मजबूत कदम की ओर ले जाएगा।

नया आधार कार्ड लॉन्च होने के बाद नागरिकों को इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। यदि यह योजना लागू होती है तो पहचान सुरक्षा के क्षेत्र में यह एक बड़ी क्रांति मानी जाएगी जो हर नागरिक को अधिक सुरक्षित और आधुनिक पहचान उपलब्ध करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *