Chandigarh MC Election 2026: आम आदमी पार्टी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए किस वार्ड से किसे मिला टिकट

चंडीगढ़ (पंजाब ):- चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने शुक्रवार, 13 नवंबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए नौ वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। यह सूची चंडीगढ़ में पार्टी के प्रभारी जरनैल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह की ओर से जारी की गई।

AAP ने इन नौ वार्डों में घोषित किए उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में निम्नलिखित उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा गया है:

वार्ड नंबर उम्मीदवार का नाम
वार्ड 1 दिलदार सिंह
वार्ड 21 गुरप्रीत कौर लड्डी
वार्ड 22 अंजू कात्याल
वार्ड 23 ओंकार सिंह औलख सन्नी
वार्ड 24 कुलदीप कुमार
वार्ड 25 राधिका ढींगरा
वार्ड 27 अजीत सिंह जिंद
वार्ड 30 सतनाम कौर
वार्ड 32 एडवोकेट अरुण प्रभा खुर्चा

महिला आरक्षित वार्डों में भी उतारे उम्मीदवार

पार्टी की पहली सूची में महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है। वार्डों के आरक्षण में बदलाव के बाद दो मौजूदा पार्षदों की पत्नियों को महिला आरक्षित वार्डों से टिकट दिया गया है। पार्टी ने स्थानीय समीकरणों और वार्डों में अपनी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।

दिसंबर में हो सकते हैं नगर निगम चुनाव

चंडीगढ़ नगर निगम के सभी 35 वार्डों में चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से पहली सूची जारी होने के बाद अब अन्य वार्डों के उम्मीदवारों को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

फिलहाल AAP ने नौ वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। शेष वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है। आने वाले दिनों में पार्टी की अगली सूची जारी हो सकती है।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने अपने मौजूदा जनाधार को बनाए रखने और अन्य राजनीतिक दलों से मुकाबला करने की चुनौती होगी। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *