सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका; जानें आपके शहर के भाव

नई दिल्ली :- कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार 21 नवंबर को कारोबार की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:40 बजे तक चांदी और सोने दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। चांदी के दाम में जहां 2060 रुपये तक की गिरावट दर्ज हुई, वहीं सोना भी 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक टूट गया। देश के विभिन्न शहरों में सोना-चांदी के दामों में भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

Gold Rate Today: सोना 300 रुपये टूटा

एमसीएक्स पर सुबह 9:40 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 122,425 रुपये रहा, जो 302 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। सोने ने आज 122,251 रुपये का लो और 122,546 रुपये का हाई छुआ। बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव, डॉलर की मजबूती और ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर साफ देखा जा रहा है।

शहरों में सबसे सस्ता सोना पटना और रायपुर में 122,540 रुपये/10 ग्राम मिल रहा है, जबकि सबसे महंगा भोपाल और इंदौर में 122,710 रुपये/10 ग्राम है।

Silver Price Today: चांदी में 2060 रुपये की गिरावट

चांदी के दाम में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 152,338 रुपये दर्ज हुआ, जिसमें 1813 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने 150,848 रुपये का लो और 153,750 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *