1st Ashes Test पर्थ:-ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो रहे ट्रेविस हेड, जिन्होंने महज 69 गेंदों में शतक जड़कर मैच का रुख ऑस्ट्रेलिया की तरफ मोड़ दिया । हेड ने 83 गेंदों में 123 रन बनाए जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 205 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लेबुशगैन ने भी 51 रन बनाए जबकि स्टीव स्मिथ 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रनों पर सिमट गई, जिसमें मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट और स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट लिए। स्टार्क ने मैच में कुल 10 विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के साथ एशेज सीरीज का पहला टेस्ट समाप्त हो गया है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा।