Tejas crash दुबई:- दुबई एयर शो में भारतीय वायु सेना के तेजस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर एचएएल ने अपनी प्रतिक्रिया जारी की है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह घटना “असामान्य परिस्थितियों के कारण एकल घटना” है और इसका कंपनी के व्यवसायिक संचालन, वित्तीय प्रदर्शन या भविष्य की डिलिवरी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेग।एचएएल ने अपने बयान में कहा, “हम यह सूचित करना चाहते हैं कि दुबई एयर शो में तेजस विमान की दुर्घटना एक असामान्य घटना है जो असामान्य परिस्थितियों के कारण हुई है। हम यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि इस घटना का कंपनी के व्यवसायिक संचालन, वित्तीय प्रदर्शन या भविष्य की डिलिवरी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।”
इस घटना में भारतीय वायु सेना के पायलट विंग कमांडर नमनश स्याल की मौत हो गई थी। एचएएल ने पायलट के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और जांच एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है। दुबई एयर शो में तेजस विमान की दुर्घटना के बाद एचएएल के शेयरों में गिरावट आई थी लेकिन बाद में यह गिरावट कम हो गई। कंपनी ने कहा है कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग कर रही है और इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए काम कर रही है।