Constitution day : संविधान दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम का नेतृत्व

Constitution day नई दिल्ली:- भारत के संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी। यह कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा जो भारतीय संविधान के 75वें वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू संविधान की नौ भाषाओं में डिजिटल संस्करणों का अनावरण करेंगी जिनमें कश्मीरी, मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, टेलीगु, ओडिया और असमिया शामिल हैं। इसके अलावा एक स्मारक पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा।

संविधान दिवस के अवसर पर, देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संविधान के मूल्यों और महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे संविधान दिवस का महत्व इस तथ्य में है कि यह भारतीय संविधान के निर्माण और इसके मूल्यों को याद करने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन हमें संविधान के महत्व और इसकी भूमिका के बारे में जागरूक करता हैbजो भारत को एक लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष और समृद्ध राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *