Harrasment शंघाई:- शंघाई हवाई अड्डे पर एक भारतीय महिला के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों को चीन ने खारिज कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि महिला के साथ चीनी अधिकारियों ने कानून के अनुसार व्यवहार किया और उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई । अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली पेमा वांगजोम थोंगडोक ने आरोप लगाया था कि शंघाई हवाई अड्डे पर चीनी अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट को अमान्य बताकर उन्हें 18 घंटे तक हिरासत में रखा। थोंगडोक ने कहा कि उनके पासपोर्ट में अरुणाचल प्रदेश का उल्लेख होने के कारण चीनी अधिकारियों ने उन्हें परेशान किया ।
चीन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि थोंगडोक के साथ कानून के अनुसार व्यवहार किया गया और उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “चीनी अधिकारियों ने कानून के अनुसार व्यवहार किया और थोंगडोक के अधिकारों की रक्षा की”। इस मामले में भारत ने चीन के खिलाफ एक औपचारिक विरोध दर्ज किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न हिस्सा है और उसके निवासियों को भारतीय पासपोर्ट के साथ यात्रा करने का अधिकार है।