2026 T20 : टी20 विश्व कप 2026: भारत की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ

2026 T20 नई दिल्ली:- भारत जो गत चैंपियन 7 फरवरी 2026 को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा जो एक हाई-प्रोफाइल मुकाबला होने की उम्मीद है।

भारत के ग्रुप ए में अमेरिका के अलावा पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स भी शामिल हैं। भारत का अगला मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में होगा, इसके बाद 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ एक हाई-वोल्टेज मैच होगा। टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है जिसमें 20 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा हालांकि यदि पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो यह मैच कोलंबो में आयोजित किया जा सकता है।

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा “टी20 विश्व कप की वापसी भारतीय उपमहाद्वीप में एक नए युग की शुरुआत करेगी। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग लेंगी, जो क्रिकेट के सबसे अनिश्चित प्रारूप में खिताब के लिए लड़ेंगी”।भारत की टीम, जो 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीत चुकी है इस टूर्नामेंट में अपने खिताब की रक्षा करने के लिए उतरेगी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हम अपने खिताब की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *