TVS electric vehicles :- भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार अब पूरी तरह से गर्म हो चुका है। अक्टूबर 2025 में मुकाबला इतना जबरदस्त रहा कि कई खिलाड़ियों की किस्मत ही बदल गई। जहां बजाज ऑटो ने एक बार फिर नंबर-1 पोजिशन हासिल की, वहीं TVS मोटर दूसरे स्थान पर रही और एथर एनर्जी (Ather Energy) ने सबको चौंकाते हुए ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) को पीछे छोड़ दिया।
बजाज ने मारी सबसे लंबी छलांग
अक्टूबर 2025 में बजाज ऑटो ने 28,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे और सीधे पहले स्थान पर पहुंच गई। पिछले कुछ महीनों में ‘रेयर अर्थ मैग्नेट’ की कमी से उत्पादन प्रभावित हुआ था, लेकिन कंपनी ने इस बार भरपूर इन्वेंट्री तैयार रखी, जिससे पुराने बुकिंग्स की डिलीवरी तेजी से की जा सकी। बजाज चेतक की बिक्री ने सबको पीछे छोड़ दिया।
TVS का प्रदर्शन दमदार रहा
TVS ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 27,600 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह आंकड़ा दिखाता है कि iQube की डिमांड लगातार मजबूत बनी हुई है। हालांकि, बजाज से बहुत मामूली अंतर से TVS दूसरे स्थान पर रही, लेकिन कंपनी ने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।
एथर ने किया कमाल – अब टॉप 3 में
बेंगलुरु की EV कंपनी एथर (Ather Energy) ने अक्टूबर 2025 में 25,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री करके अपनी अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की। लगातार दूसरे महीने एथर (Ather) तीसरे स्थान पर बनी हुई है और अब यह ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) से सिर्फ एक कदम पीछे नहीं, बल्कि आगे निकल गई है। एथर 450X (Ather 450X) और 450 एपेक्स (Apex) की बढ़ती लोकप्रियता ने कंपनी के नंबरों को नई ऊंचाई दी है।
विडा (Vida) ने मारी एंट्री
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की इलेक्ट्रिक शाखा विडा (Vida) ने अक्टूबर में लगभग 15,000 यूनिट्स बेचे, जो इसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। विडा (Vida) की Battery-as-a-Service (BaaS) स्कीम ने ग्राहकों को आकर्षित किया, क्योंकि इससे शुरुआती कीमत कम हो जाती है। साथ ही कंपनी के आक्रामक मार्केटिंग अभियान ने भी सेल्स को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
ओला इलेक्ट्रिक की गिरावट जारी
एक समय देश की EV मार्केट लीडर ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) अब मुश्किल दौर से गुजर रही है। जहां जनवरी से अक्टूबर 2025 तक इसकी कुल बिक्री 1.74 लाख यूनिट्स रही, वहीं महीने-दर-महीने आंकड़े लगातार गिर रहे हैं। दूसरी ओर एथर एनर्जी (Ather Energy) की कुल सालाना बिक्री अब 1.55 लाख यूनिट्स तक पहुंच चुकी है, यानी दोनों कंपनियों के बीच की दूरी तेजी से घट रही है।