Punjab’s shifting : आम आदमी पार्टी सरकार ने अमृतसर को घोषित किया ‘होली सिटी’

Punjab’s shifting पंजाब:- पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने अमृतसर को ‘होली सिटी’ घोषित करने का फैसला लिया है जिससे शहर में शराब, मांस, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लग जाएगा। यह फैसला विधानसभा के विशेष सत्र में लिया गया है, जिसमें आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को भी ‘होली सिटी’ घोषित किया गया है।

इस फैसले का अमृतसर विकास मंच ने स्वागत किया है लेकिन कुछ नेताओं ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर लोगों को धोखा दिया है जबकि भाजपा नेता जगमोहन सिंह राजू ने इसे ‘होली सिटी’ की आड़ में शराबबंदी के फैसले को कमजोर करने का आरोप लगाया है अमृतसर को ‘होली सिटी’ घोषित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी जिसे 1973 में शिरोमणि अकाली दल ने अपने आनंदपुर साहिब प्रस्ताव में शामिल किया था। 1981 में तत्कालीन अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर एस एम एस चाहल ने शहर के हिंदू और सिख नेताओं की एक संयुक्त बैठक बुलाई थी जिसमें इस मांग पर चर्चा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *