US halts वाशिंगटन:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक अफगान नागरिक द्वारा दो राष्ट्रीय गार्ड सदस्यों की गोलीबारी में हत्या के बाद शरणार्थी निर्णयों पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इस हमले में एक सैनिक की मौत हो गई थी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।अमेरिकी नागरिकता और आप्रवासन सेवाओं (USCIS) के निदेशक जोसेफ एडलो ने कहा कि उनकी एजेंसी ने “हर विदेशी की जांच और स्क्रीनिंग को अधिकतम स्तर तक सुनिश्चित करने” तक सभी शरणार्थी निर्णयों पर रोक लगा दी है। ट्रम्प ने थर्ड वर्ल्ड देशों से स्थायी रूप से प्रवास को रोकने की योजना की घोषणा की है ।
हमले के आरोपी अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लाकनवाल ने वाशिंगटन में राष्ट्रीय गार्ड सदस्यों पर गोलीबारी की थी। लाकनवाल 2021 में अमेरिकी सैन्य वापसी के बाद अफगानिस्तान से आए थे और इस साल उन्हें शरणार्थी का दर्जा दिया गया था । ट्रम्प ने कहा कि लाकनवाल को अमेरिकी आप्रवासन नीतियों के कारण अनियंत्रित प्रवेश दिया गया था। हालांकि अफगानइवैक ने कहा कि अफगानों ने “सबसे व्यापक सुरक्षा जांच” से गुजरना पड़ा था ।