Parliament winter session नई दिल्ली:- संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है जिसमें सरकार तंबाकू और पान मसाला पर जीएसटी सेस को बदलने के लिए दो महत्वपूर्ण बिल पेश करेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में केंद्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक 2025 और स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पेश करेंगी। इन बिलों का उद्देश्य तंबाकू और पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पादों पर लगने वाले टैक्स को बनाए रखना है ताकि सरकार को स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खर्चों के लिए अतिरिक्त राजस्व मिल सके। वर्तमान में इन उत्पादों पर 28% जीएसटी और अतिरिक्त क्षतिपूर्ति उपकर लगाया जाता है जिसे अब नए बिलों के माध्यम से बदला जाएगा।
नए बिलों के अनुसार तंबाकू उत्पादों पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क लगाया जाएग जबकि पान मसाला पर स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगाया जाएगा। इससे सरकार को लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है। यह कदम सरकार की ओर से स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खर्चों को बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है। सरकार का कहना है कि इससे टैक्स ढांचा बदलेगा, लेकिन ग्राहकों और कंपनियों पर टैक्स बोझ लगभग पहले जैसा ही रहेगा ।