Punjab row पंजाब:- पंजाब की राजनीति में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया अकाली दल की नेता कंचनप्रीत कौर का गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाथ से जुड़ाव सामने आया है। कंचनप्रीत कौर, जो शिरोमणी अकाली दल (एसएडी) के वरिष्ठ नेता सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी हैं को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कंचनप्रीत कौर पर आरोप है कि उन्होंने गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाथ को फर्जी पहचान प्रदान की और उसके साथ मिलकर कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल थीं। पुलिस के अनुसार, कंचनप्रीत ने बाथ को “हरप्रीत सिंह” नाम से फर्जी पहचान पत्र और पासपोर्ट दिलाया था जिसका इस्तेमाल वह विदेश भागने के लिए करता था कंचनप्रीत कौर की गिरफ्तारी के बाद अकाली दल ने उनके समर्थन में बयान जारी किया है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले की जांच की मांग की है। इस विवाद ने पंजाब की राजनीति में एक नया मोड़ ले लिया है, और आगे की जांच के लिए पुलिस ने कंचनप्रीत कौर को रिमांड पर लिया है।