GST Collection नई दिल्ली:- नवंबर में भारत का जीएसटी संग्रह ₹1.70 लाख करोड़ रहा जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 0.7% अधिक है। हालांकि यह वृद्धि पिछले महीने की तुलना में कम है जब अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 4.6% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़ था । नवंबर में जीएसटी संग्रह में वृद्धि की दर धीमी होने का कारण घरेलू राजस्व में गिरावट है जो 2.3% घटकर ₹1.24 लाख करोड़ रहा। दूसरी ओर आयात से जीएसटी संग्रह 10.2% बढ़कर ₹45,976 करोड़ रहा।
राज्यवार जीएसटी संग्रह में मिश्रित प्रदर्शन देखा गया। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल जैसे बड़े राज्यों में मामूली वृद्धि हुई जबकि गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गिरावट आई । नवंबर में नेट जीएसटी राजस्व 1.3% बढ़कर ₹1.52 लाख करोड़ रहा, जबकि अप्रैल-नवंबर के दौरान नेट जीएसटी राजस्व 7.3% बढ़कर ₹12.79 लाख करोड़ रहा ।