Hockey : भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

Hockey नई दिल्ली:- भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। हरेंद्र सिंह ने अप्रैल 2024 में भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभाला था ।हरेंद्र सिंह के इस्तीफे के बाद हॉकी इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा, “हम हरेंद्र सिंह के योगदान की सराहना करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।” हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, “हरेंद्र सिंह ने भारतीय हॉकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हम जल्द ही नए कोच की घोषणा करेंगे”।

हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने नवंबर 2024 में राजगीर में आयोजित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की थी। हालांकि टीम ने एफआईएच प्रो लीग 2024-25 में खराब प्रदर्शन किया और 16 मैचों में केवल दो जीत हासिल कर सकी हरेंद्र सिंह के इस्तीफे के कारणों के बारे में पूछे जाने पर हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने कहा, “हरेंद्र सिंह को खराब प्रदर्शन के कारण इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। टीम के कई खिलाड़ियों ने उनके कोचिंग स्टाइल को लेकर शिकायत की थी”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *