HIV Cases नई दिल्ली:- भारत में एचआईवी के नए मामलों में 2010 से 2024 तक 48% की गिरावट आई है लेकिन मिजोरम में नए मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट में सामने आई है । रिपोर्ट के अनुसार मिजोरम में एचआईवी के नए मामलों की दर 1000 पर 1.52 है जो देश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद मनिपुर (1.23), नागालैंड (0.88), छत्तीसगढ़ (0.55) और गुजरात (0.53) का स्थान है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में एचआईवी के नए मामलों में गिरावट का मुख्य कारण जागरूकता अभियान, परीक्षण और उपचार की बढ़ती पहुंच है। 2022-23 में 1.4 लाख नए मामले सामने आए, जो 2010 के 2.66 लाख से 48% कम है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में एचआईवी से पीड़ित लोगों की संख्या 2022-23 में 24.23 लाख थी जो 2017 की तुलना में 7% कम है। इनमें से 77% लोग उपचार पर हैं।