Sanchar Sathi : संचार साथी ऐप पर विवाद: मंत्री ने कहा, ‘जो नहीं चाहता वो डिलीट कर सकता है’

Sanchar Sathi नई दिल्ली:- सरकार के संचार साथी ऐप पर बढ़ते विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जो लोग इस ऐप को नहीं चाहते हैं वे इसे डिलीट कर सकते हैं। रिजिजू ने कहा कि सरकार इस ऐप के माध्यम से नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए काम कर रही है न कि उनकी जासूसी करने के लिए है संचार साथी ऐप को मोबाइल फोन में प्री-इन्स्टॉल करने का निर्देश देने के बाद विपक्ष ने सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि यह ऐप नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन है और सरकार को इसे वापस लेना चाहिए।

हालांकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि यह ऐप नागरिकों को साइबर अपराध और धोखाधड़ी से बचाने के लिए है। संचार साथी ऐप के माध्यम से, नागरिक अपने खोए हुए फोन को ट्रैक कर सकते हैं, साइबर अपराध की रिपोर्ट कर सकते हैं और अपने फोन की सुरक्षा को बढ़ा सकते हैं इस बीच एप्पल ने सरकार के निर्देश का विरोध किया है और कहा है कि वह अपने आईफोन में इस ऐप को प्री-इन्स्टॉल नहीं करेगा। एप्पल ने कहा है कि यह ऐप नागरिकों की सुरक्षा और गोपनीयता के लिए खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *