Fund Outflow मुंबई:- शुरुआती व्यापार में इक्विटी मार्केट में गिरावट आई है जिसमें बैंक स्टॉक्स और विदेशी फंड आउटफ्लो के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 380.02 अंक गिरकर 85,261.88 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 98.3 अंक गिरकर 26,077.45 पर पहुंच गया है।
बैंक स्टॉक्स में एचडीएफसी बैंक आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है जबकि एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और बजाज फिनेंस के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,171.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,558.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।आशियाई बाजारों में शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्की 225 इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई थी ।