Rupee slumps मुंबई:- भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे गिरकर 89.85 पर पहुंच गया जो एक नया रिकॉर्ड निचला स्तर है। यह गिरावट विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी फंड के निकलने के कारण हुई है। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि कॉर्पोरेट्स, इंपोर्टर्स और विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स की मजबूत डॉलर डिमांड ने रुपये पर दबाव डाला। इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों ने भी इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट को खराब किया है।
इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.70 पर खुला और फिर 89.85 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 32 पैसे कम ह। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स LLP के ट्रेजरी हेड और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली ने कहा, “RBI बाजार में डॉलर बेच रहा है लेकिन जब भारतीय रुपया बढ़ा तो उसने डॉलर खरीदे जिससे डिमांड बनी हुई है” ।