नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री कार्यालय अब ‘सेवा तीर्थ’ कहलाएगा और नया कार्यालय परिसर सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत तैयार किया गया स्थल होगा। यह नाम बदलाव इस बात का प्रतीक है कि शासन का उद्देश्य सत्ता की बजाय जनता की सेवा और जिम्मेदारी पर आधारित होगा। नई सुविधाओं वाली आधुनिक तीन इमारतों वाले इस परिसर में पीएम कार्यालय के साथ कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सहित अन्य प्रमुख कार्यालय होंगे। यह बदलाव न सिर्फ एक नाम बदलने जैसा मामला है बल्कि यह एक नई सोच और प्रशासनिक संस्कृति की शुरुआत बताता है।