Operational chaos नई दिल्ली:- भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पिछले तीन दिनों में 800 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति तब है जब देश में विमानन क्षेत्र में तेजी से वृद्धि हो रही है और यात्रियों की संख्या बढ़ रही है इंडीगो के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ानों की रद्दीकरण और देरी का कारण ऑपरेशनल चुनौतियां, तकनीकी समस्याएं, और नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) नियमों का पालन करना है। उन्होंने कहा कि कंपनी यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए माफी मांगती है और उन्हें जल्द से जल्द उड़ानें बहाल करने का प्रयास कर रही है।
एफडीटीएल नियमों के तहत पायलटों को अधिक आराम समय दिया जाएगा और रात में उड़ान भरने की संख्या कम की जाएगी। इंडिगो ने कहा है कि वह 8 दिसंबर से उड़ानों की संख्या कम करेगी और 10 फरवरी 2026 तक स्थिति को सामान्य करने का प्रयास करेगी। इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को उड़ानों की स्थिति में सुधार करने और यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए कहा है। मंत्रालय ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यक कार्रवाई करेगा।