World Cup draw : टॉम ब्रैडी और शकील ओ’नील करेंगे विश्व कप ड्रॉ में मदद

World Cup draw वाशिंगटन डीसी:- फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा विश्व कप 2026 के ड्रॉ में मदद करने के लिए दो बड़े अमेरिकी खेल सितारे, टॉम ब्रैडी और शकील ओ’नील तैयार हैं। इस ड्रॉ में ब्रैडी और ओ’नील के अलावा, हॉकी के महान खिलाड़ी वेन ग्रेट्ज़की और बेसबॉल के स्टार आरोन जज भी शामिल होंग। यह ड्रॉ वाशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में होगा जहां 48 टीमों के विश्व कप के लिए ग्रुप स्टेज मैचों का फैसला किया जाएगा। ब्रैडी, जो सात बार के सुपर बाउल चैंपियन हैं ने कहा, “फीफा विश्व कप के फाइनल ड्रॉ में शामिल होना एक अविश्वसनीय सम्मान है – यह एक ऐसा ग्लोबल स्टेज है जिसका हर एथलीट सपना देखता है”।

ओ’नील जो चार बार के एनबीए चैंपियन हैं ने कहा, “वर्ल्ड कप दुनिया के सबसे बड़े स्टेज में से एक है और फाइनल ड्रॉ में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है”। इस ड्रॉ में शामिल होने वाले अन्य सितारों में रियो फर्डिनेंड, एक पूर्व मैनचेस्टर यूनाइटेड कप्तान, और सैमैन्था जॉनसन, एक ब्रॉडकास्टर, शामिल हैं। एलि मैनिंग, एक दो बार के सुपर बाउल चैंपियन, ड्रॉ के रेड कार्पेट होस्ट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *