T20 Wickets : सुनील नारायण ने रची इतिहास, टी20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने

T20 Wickets शारजाह:- वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण ने टी20 क्रिकेट में एक और इतिहास रच दिया है। उन्होंने 3 दिसंबर 2025 को शारजाह में आयोजित आईएलटी20 मैच में शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए टॉम एबेल को आउट कर 600 विकेट का आंकड़ा पार किया। नारायण इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले अफगानिस्तान के राशिद खान (681 विकेट) और वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो (631 विकेट) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। नारायण ने अपने 568वें टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की है जिसमें उन्होंने 22.09 की औसत और 6.16 की इकॉनमी रेट से विकेट लिए हैं।

नारायण की इस उपलब्धि पर अबू धाबी नाइट राइडर्स ने उन्हें 600 नंबर की जर्सी भेंट कर सम्मानित किया। नाइट राइडर्स ने एक बयान में कहा, “नारायण की इस उपलब्धि पर हम बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। यह रिकॉर्ड आने वाले समय में क्रिकेट के सबसे बड़े रिकॉर्ड में से एक बन सकता है” ।नारायण ने अपने करियर में कोलकाता नाइट राइडर्स ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, अबू धाबी नाइट राइडर्स और लॉस एंजिलेस नाइट राइडर्स जैसी टीमों के लिए खेला है। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें टी20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *