राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भाषण एवं तत्क्षणवाद प्रतियोगिताएं आयोजित

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- स्थानीय ओबरा कस्बा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज दिनांक 04.12.2025 को राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में भाषण एवं तत्क्षणवाद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। भाषण प्रतियोगिता में संदीप यादव बी.ए. पंचम सेमेस्टर प्रथम स्थान, आफरीन प्रथम सेमेेस्टर द्वितीय स्थान तथा रितिक पांडेय बी.ए. तृतीय सेमेस्टर तृतीय स्थान प्राप्त किए।

तत्क्षणवाद प्रतियोगिता में परशुराम यादव बी,ए, प्रथम सेमेस्टर प्रथम, संदीय यादव बी.ए. पंचम सेमेस्टर ने द्वितीय तथा रितिक पाण्डेय बी.ए. तृतीय सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 प्रमोद कुमार और समारोहक प्रो0 सुभाष राम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम में डॉ0 विनोद बहादुर सिंह, उपेन्द्र कुमार डॉ0 सचिन कुमार, अंजलि मिश्रा के साथ हीं रेखा विनीत, सूरज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *