Junior World Cup : भारत ने बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Junior World Cup दिल्ली:- भारत ने फील्ड हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 के क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम को 2-2 (4-3 शूटआउट) से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को हराया। भारत के लिए रोहित और शारदा नंद तिवारी ने गोल जबकि बेल्जियम के लिए गैस्पर्ड कॉर्नेज-मैसेंट और नाथन रोगे ने गोल किए। शूटआउट में भारत के लिए शारदा नंद तिवारी ने तीन गोल किए जबकि प्रिंसदीप सिंह ने शानदार बचाव किया है।

भारत की जीत के हीरो प्रिंसदीप सिंह रहे जिन्होंने शूटआउट में तीन शानदार बचाव किए। शारदा नंद तिवारी ने भी अपनी टीम के लिए तीन गोल करके महत्वपूर्ण योगदान दिया।भारत का अगला मुकाबला 7 दिसंबर को सेमीफाइनल में जर्मनी से होगा। जर्मनी ने अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में फ्रांस को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *