Flight cancellations नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडीगो ने सरकार के निर्देश के बाद रिफंड और पुनर्निर्धारण शुल्क माफ करने की घोषणा की है। यह निर्णय फ्लाइट रद्द होने और यात्रा में व्यवधान के कारण लिया गया है इडीगो ने कहा कि वह 5 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच बुक किए गए टिकटों के लिए पूर्ण रिफंड और पुनर्निर्धारण शुल्क माफ करेगी। यह निर्णय सरकार के निर्देश के बाद लिया गया है, जिसमें एयरलाइनों को यात्रियों के हित में काम करने को कहा गया है।
सिविल एविएशन मंत्रालय ने इंडीगो को निर्देश दिया है कि वह 7 दिसंबर तक सभी रिफंड प्रक्रिया पूरी करे और यात्रियों को पुनर्निर्धारण शुल्क से मुक्ति दे। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि एयरलाइनों को यात्रियों के साथ संवाद बनाए रखना होगा और उन्हें समय पर जानकारी देनी होगीइंडीगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि एयरलाइन यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस निर्णय से यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि एयरलाइन की टीम यात्रियों के साथ संवाद में है और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है ।