Dog fight नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद रेनुका चौधरी ने हाल ही में संसद में एक कुत्ते को लाकर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। रेनुका चौधरी ने कहा कि वह एक सड़क दुर्घटना के बाद इस कुत्ते को बचाकर लाई थीं। उन्होंने कहा, “संसद में बैठे लोग काटते हैं, कुत्ते नहीं”। रेनुका चौधरी की यह पहली विवादास्पद घटना नहीं है। वह पहले भी कई बार विवादों में रही हैं। वह एनटीआर की शिष्या थीं और बाद में कांग्रेस में शामिल हुईं। उन्होंने 1999 में खम्मम से लोकसभा चुनाव जीता था और यूपीए सरकार में मंत्री भी रहीं ।
रेनुका चौधरी के इस कदम की बीजेपी ने कड़ी आलोचना की है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “रेनुका चौधरी ने संसद और सांसदों का अपमान किया है”। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रेनुका चौधरी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “कुत्ते ने क्या किया है?”।