Retail Sales नई दिल्ली:- नवंबर 2025 में भारत में ऑटो रिटेल सेल्स में 2.14% की वृद्धि दर्ज की गई जो कि पिछले साल के इसी महीने की तुलना में अधिक है। यह वृद्धि मुख्य रूप से जीएसटी कटौती और डीलरों द्वारा दी जाने वाली ऑफर्स के कारण हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) के अनुसार, नवंबर में कुल वाहन बिक्री 33 लाख यूनिट्स से अधिक रही है।
सेगमेंट-वार प्रदर्शन
– पैसेंजर व्हीकल्स: 19.7% की वृद्धि, जीएसटी लाभ, विवाह सीजन की मांग, और कॉम्पैक्ट एसयूवी की बढ़ती मांग के कारण।
– कॉमर्शियल व्हीकल्स: 19.94% की वृद्धि, इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों, माल ढुलाई, और सरकारी टेंडर के कारण।
– थ्री-व्हीकल्स: 23.67% की वृद्धि, ई-रिक्शा और ई-रिक्शा के साथ कार्ट की बिक्री में वृद्धि के कारण।
– ट्रैक्टर: 56.55% की वृद्धि, मजबूत ग्रामीण मांग के कारण।
– टू-व्हीलर्स: 3.1% की गिरावट, फेस्टिवल बायिंग के कारण अक्टूबर में शिफ्ट होने के कारण ।
एफएडीए के अध्यक्ष सी एस विग्नेश्वर ने कहा, “नवंबर 2025 ने पारंपरिक पोस्ट-फेस्टिवल स्लोडाउन को पराजित किया, और एक मजबूत प्रदर्शन दिया, इसके बावजूद कि पिछले साल की तुलना में यह एक असामान्य रूप से उच्च आधार था” ।