शाहजहांपुर और पीलीभीत बने यूपी के नंबर वन जिले

उत्तरप्रदेश:- उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के निस्तारण में शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले ने नवंबर महीने में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि इन जिलों के जिलाधिकारियों, आईएएस धर्मेंद्र प्रताप सिंह (शाहजहांपुर) और आईएएस ज्ञानेंद्र सिंह (पीलीभीत) के कुशल नेतृत्व और अधिकारियों की तत्परता का परिणाम है।शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें और फरियादियों को न्याय दिलाएं।

पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी टीम ने शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शिकायतों का समाधान करने में और भी तेजी लाएं और आम जनता की समस्याओं का समाधान करें। यह उपलब्धि दर्शाती है कि जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *