US Approves अमेरिका:- अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों के लिए 686 मिलियन डॉलर की सहायता देने की मंजूरी दे दी है। इस पैकेज में लिंक-16 सिस्टम, क्रिप्टोग्राफिक उपकरण, एवियोनिक्स अपग्रेड, प्रशिक्षण और व्यापक लॉगिस्टिक समर्थन शामिल हैं।
अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) ने कांग्रेस को भेजे एक पत्र में कहा है कि यह बिक्री पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी अभियानों में अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम करने में मदद करेगी और भविष्य की संभावित कार्रवाइयों के लिए तैयार करेगी। डीएससीए ने कहा कि यह बिक्री अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन करेगी।
इस पैकेज में शामिल हैं:
– लिंक-16 सिस्टम: यह एक सुरक्षित और वास्तविक समय में टैकिकल डेटा नेटवर्क है, जिसका उपयोग अमेरिका और नाटो देशों द्वारा किया जाता है।
– क्रिप्टोग्राफिक उपकरण: यह उपकरण डेटा को सुरक्षित करने के लिए उपयोग किया जाता है।
– एवियोनिक्स अपग्रेड: यह एफ-16 विमानों के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को अपडेट करेगा।
-प्रशिक्षण: पाकिस्तान के पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
– लॉगिस्टिक समर्थन: यह पाकिस्तान को विमानों के रखरखाव और संचालन में मदद करेगा ।
इस बिक्री का उद्देश्य पाकिस्तान के एफ-16 बेड़े को आधुनिक बनाना और उनकी सुरक्षा को बढ़ाना है। यह पैकेज पाकिस्तान को 2040 तक अपने एफ-16 विमानों का संचालन करने में मदद करेगा ।