Fans Protest कोलकाता:- कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार को लियोनल मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान भारी हंगामा हुआ। मेस्सी को देखने के लिए उमड़े फैंस ने आरोप लगाया कि वे मेस्सी को ठीक से नहीं देख पाए, न तो सीधे और न ही स्टेडियम के बड़े स्क्रीन पर। इससे नाराज फैंस ने विरोध प्रदर्शन किया और “वी वांट मेस्सी” के नारे लगाए फैंस का कहना था कि उन्होंने मेस्सी को देखने के लिए भारी कीमत पर टिकट खरीदे थे लेकिन वे उन्हें ठीक से नहीं देख पाए। कुछ फैंस ने तो स्टेडियम में तोड़फोड़ भी की और पुलिस को लात-घूंसे भी मारे। मेस्सी को जल्दी ही स्टेडियम से बाहर ले जाया गया, जिससे स्थिति और भी बिगड़ गई।
मेस्सी का यह कार्यक्रम उनके भारत दौरे का हिस्सा था, जिसमें वे कोलकाता, हेदराबाद, मुंबई और दिल्ली जाने वाले थे। कोलकाता में मेस्सी ने अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया था और फैंस के साथ बातचीत भी की थी इस घटना की आलोचना करते हुए भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उन्होंने कार्यक्रम को ठीक से आयोजित नहीं किया और फैंस को निराश किया है।