नई दिल्ली :- अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और करियर को मजबूत बनाना चाहते हैं तो यह वैकेंसी आपके लिए है। दरअसल बिहार तकनीकी सर्विस कमिशन (BTSC) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें जूनियर इंजीनियर के कुल 2809 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
बिहार में जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के कुल 70 पद रिक्त हैं। जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 86 पद और जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 2653 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस तरह राज्य में कुल 2809 पदों को भरा जाएगा।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 12 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हालांकि परीक्षा की तारीख नोटिफिकेशन में जारी नहीं की गई है।
जूनियर इंजीनियर पद के लिए योग्यता
बीटीएससी जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की डिग्री होनी जरूरी है।