नई दिल्ली :- रेल यात्रा के दौरान मिलने वाले खाने को लेकर अक्सर यात्रियों की शिकायतें सुनाई देती रही हैं, लेकिन अब इस तस्वीर को बदलने की तैयारी हो चुकी है। भारतीय रेलवे की कैटरिंग इकाई IRCTC ने भोजन की गुणवत्ता को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए देशभर में एक नया प्रयोग शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य ट्रेनों में ऐसा खाना परोसना है जो स्वाद, स्वच्छता और प्रस्तुति के मामले में किसी अच्छे रेस्टोरेंट से कम न हो। ट्रेन के खाने के लिए नया सोच, नया ढांचा रेल मंत्रालय के अधीन नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम IRCTC हर दिन करीब 16.5 लाख यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराता है। यात्रियों की बदलती उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए अब एक अलग मॉडल अपनाया गया है। इस व्यवस्था में खाना बनाने और यात्रियों को परोसने की जिम्मेदारी को अलग कर दिया गया है।
बड़े और अनुभवी फूड ब्रांड्स आधुनिक किचन में भोजन तैयार करेंगे, जिसे तय मानकों के तहत ट्रेनों तक पहुंचाया जाएगा। नामी फूड ब्रांड्स की एंट्री यह प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) फिलहाल देश के विभिन्न रेलवे जोनों की चुनिंदा ट्रेनों में लागू किया गया है। खास तौर पर वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों को इस प्रयोग के लिए चुना गया है। इन ट्रेनों में अब Haldiram’s, Elior, Casino Air Caterers, ISKCON जैसे जाने-माने नाम यात्रियों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं।