Election result : केरल स्थानीय निकाय चुनाव: तिरुवनंतपुरम में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी, शशि थरूर के गढ़ में बड़ी जीत

Election result केरल:- केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं जिसमें तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इतिहास रच दिया है। भाजपा ने 101 वार्डों में से 50 वार्डों में जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। यह भाजपा की तिरुवनंतपुरम में पहली बड़ी जीत है और यह परिणाम शशि थरूर के गढ़ में भाजपा की मजबूत स्थिति को दर्शाता है शशि थरूर ने भाजपा की जीत को स्वीकार करते हुए कहा, “मैं तिरुवनंतपुरम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को स्वीकार करता हूं और इसे राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव के रूप में देखता हूं”। उन्होंने कहा कि यह परिणाम लोकतंत्र की जीत है और लोगों ने भाजपा को एक स्पष्ट जनादेश दिया है ।

भाजपा की जीत के बाद, पार्टी के नेताओं ने इसे एक ऐतिहासिक जीत बताया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता आर श्रीलेखा ने कहा, “यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों के समर्थन का परिणाम है”। उन्होंने कहा कि भाजपा अब तिरुवनंतपुरम में एक मजबूत उपस्थिति दर्ज करेगी और लोगों की सेवा करेगी इस जीत के साथ भाजपा ने तिरुवनंतपुरम में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और यह परिणाम 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *