Trump seeks अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है जिसमें उन्होंने 10 अरब डॉलर का दावा किया है। ट्रंप का आरोप है कि बीबीसी ने उनके 6 जनवरी, 2021 के भाषण को गलत तरीके से संपादित किया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है । ट्रंप के वकीलों का कहना है कि बीबीसी ने उनके भाषण के कुछ हिस्सों को गलत तरीके से जोड़कर एक गलत और भ्रामक चित्रण किया, जिससे ऐसा लग रहा था कि उन्होंने समर्थकों को हिंसा के लिए उकसाया था। ट्रंप ने अपने भाषण में कहा था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे, लेकिन बीबीसी ने इस हिस्से को छोड़ दिया था।
बीबीसी ने पहले ही अपनी गलती को स्वीकार किया है और ट्रंप से माफी मांगी है लेकिन ट्रंप के वकीलों का कहना है कि यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि बीबीसी ने जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से ट्रंप के भाषण को संपादित किया था जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। यह मामला अब अमेरिकी अदालत में जाएगा, जहां ट्रंप के वकील अपनी बात रखेंगे। ट्रंप के इस कदम को बीबीसी के खिलाफ एक बड़ा हमला माना जा रहा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला कैसे आगे बढ़ता है।